सीबीएसई 12 वीं में सीपीएस की श्रेया बनीं जिला टापर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 13, 2026

सीबीएसई 12 वीं में सीपीएस की श्रेया बनीं जिला टापर

परीक्षा परिणाम आते ही विद्यालयों में रहा जश्न का माहौल

प्रबंध तंत्र ने सफल परीक्षार्थियों का मुंह मीठा कराकर की सराहना

फतेहपुर, मो शमशाद । बुधवार को सीबीएसई 12 वीं का परीक्षा परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा। शहर के चित्रांशनगर स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की छात्रा श्रेया श्रीवास्तव ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टाप किया। दूसरे स्थान पर महर्षि विद्या मंदिर की छात्रा अर्पिता धवन ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान हासिल किया। परीक्षा परिणाम आने के बाद प्रबंध तंत्र ने सफल परीक्षार्थियों का मुंह मीठा कराकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यालयों में जश्न के माहौल का दृश्य।

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की श्रेया श्रीवास्तव ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। उन्होंने ह्यूमैनिटीज संकाय में जिला टॉपर बनकर अपने विद्यालय, परिवार और पूरे जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माला पहनाकर मुँह मीठा कराया और उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। उधर महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल की अर्पिता धवन ने 96.6 प्रतिशत अंक पाकर जनपद एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रा शबाहत फातिमा 96.4 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान  व अनुष्का गुप्ता 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं। अनन्या सिंह 95.4 प्रतिशत, प्रखर श्रीवास्तव 94.8 प्रतिशत, प्रखर द्विवेदी 94.8 प्रतिशत व नुजहत फातिमा 94.8 प्रतिशत, अभिनव शुक्ला 93.8 प्रतिशत, आद्या 93.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 321 छात्र उपस्थित हुए थे। विद्यालय का परीक्षा परिणाम विगत वर्षों से बेहतर रहा। अभिभावकों व प्रधानाचार्य ने बच्चों को मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त किया। उधर सेंट ज़ेवियर्स हाईस्कूल में कक्षा 12 का शानदार परिणाम रहा। विज्ञान वर्ग में जिले में दबदबा रहा। छात्रा आन्या मौर्या ने 96.2 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय टॉप किया। प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका गुप्ता ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी। प्रबंधक नितीश कुमार ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं। इसी तरह आरएस एक्सेल इंग्लिश अकेडमी के छात्रों ने सफलता के झंडे गाड़े। छात्र उवैश रजा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टाप किया। अश्विन 95.6 प्रतिशत, महक 93.8 प्रतिशत अंक तथा आचमन श्रीवास्तव 91.8 प्रतिशत प्राप्त किये। प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व प्रबंधक मयूर गुप्ता ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वीना श्रीवास्तव प्रधानाचार्या सिविल लाइन परिसर, संयोजिका अर्चना मिश्रा, परीक्षा प्रभारी सत्येन्द्र श्रीवास्तव आदि ने छात्रों को बधाई दी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages