पूर्णिमा पर ओमघाट में डीएम व एडीएम ने की गंगा आरती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 2, 2026

पूर्णिमा पर ओमघाट में डीएम व एडीएम ने की गंगा आरती

भक्तों ने किया दीपदान, गंगा को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

फतेहपुर, मो शमशाद । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा आरती में मुख्य यजमान के रूप में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं अपर जिलाधिकारी डॉ. अविनाश त्रिपाठी, स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज मौजूद रहे। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया। गंगा आरती में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि हम सब का दायित्व है। मां गंगा को अविरल व निर्मल बनाए रखना। गंगा आरती में अपर जिलाधिकारी डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि गंगा नदी को गंदा न करें एवं मां गंगा को स्वच्छ रखें। अंत मे गंगा समग्र के कुलदीप सिंह भदौरिया एवं

ओम घाट में गंगा आरती में शामिल डीएम, एडीएम व अन्य।

धीरज त्रिपाठी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर गायत्री परिवार के रामस्वरूप गुप्ता, रवींद्र सिंह, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, नारायण बाबू गुप्ता, सुशील गुप्ता फौजी, गंगा समग्र के कुलदीप सिंह भदौरिया, धीरज राठौर, कविता रस्तोगी, चैरसिया रीता सिंह तोमर, वंदना द्विवेदी, साधना चैरसिया, पूनम गुप्ता, लक्ष्मी सिंह, वंदना गुप्ता, मधु गुप्ता, सुनीता गुप्ता, ओएसडी शैलेंद्र श्रीवास्तव, सुधाकर अवस्थी एडवोकेट, अजय सिंह एडवोकेट, देवनारायण मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, अनुज, वीरेंद्र साहू, सुरेंद्र पाठक, प्रांशु रस्तोगी, विवेक, माधव दीक्षित, अहम शर्मा, सुमित, शिवम मिश्रा, आर्यन मिश्रा मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages