खजुहा ब्लॉक में सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी विदाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 2, 2026

खजुहा ब्लॉक में सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी विदाई

बच्चों के भविष्य की पहली शिल्पकार हैं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां: विधायक

फतेहपुर, मो शमशाद । विकास खंड खजुहा परिसर शनिवार को भावनाओं, सम्मान और आत्मीयता का केंद्र बना रहा, जहां वर्षों तक गांव-गांव में मातृशक्ति, शिशु पोषण और बाल शिक्षा की अलख जगाने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान में भव्य सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। सेवा के लंबे सफर के बाद विदा ले रहीं आंगनबाड़ी बहनों को मंच पर सम्मानित करते समय माहौल कई बार भावुक हो उठा। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कार्यकत्रियों को अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनके समर्पण, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा को नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन बहनों के योगदान को सराहा,

कार्यक्रम को संबोधित करते जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल।

जिन्होंने दशकों तक गांवों में बच्चों के पोषण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और प्राथमिक शिक्षा की मजबूत नींव रखने में अहम भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिस लगन से मातृ एवं शिशु कल्याण के लिए कार्य किया है, वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की पहली शिल्पकार आंगनवाड़ी बहनें ही होती हैं, जिनकी मेहनत समाज कभी भूल नहीं सकता। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संयोजक रेहाना परवीन सहित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सराहना की गई। समारोह के अंत में विदाई के क्षणों में कई कार्यकर्ताओं की आंखें नम दिखीं, लेकिन चेहरे पर वर्षों की सेवा का संतोष साफ झलक रहा था।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages