मौलाना के हत्यारों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 4, 2026

मौलाना के हत्यारों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

माब लिंचिंग के दोषियों पर पुलिस करें कार्रवाई

फ़तेहपुर, मो शमशाद । ट्रेन से बरेली जा रहे मौलाना तौसीफ रज़ा के साथ ट्रेन में अराजकतत्वों द्वारा माब लिंचिंग में ट्रेन से नीचे फेंक कर हत्या कर दिए जाने की घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आल इंडिया मजलिसें इत्तेहादुल मुस्लेमीन एआईएमआईएम ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने व कार्रवाई किये जाने की मांग किया। बरेली से बिहार जा रहे मौलाना तौसीफ रज़ा के साथ माब लिंचिंग की घटना में हत्या किए जाने की घटना पर आल इंडिया मजलिसें इत्तेहादुल मुस्लेमीन एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मुहीउद्दीन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सम्बोधित

डीएम को ज्ञापन देने के लिए खड़े एआईएमआईएम के पदाधिकारी।

ज्ञापन भेजकर दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किये जाने की मांग किया। राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में बताया कि मौलाना तौसीफ रज़ा बरेली से बिहार जा रहे थे। ट्रेन में उनके साथ अराजकतत्वो द्वारा मारपीट की गयी व उन्हें ट्रेन से नींचे धक्का देकर फेक दिया गया जिससे मौलाना तौसीफ रज़ा की मौत हो गयी। उन्होंने हत्यारों पर एफआईआर दर्ज करने गिरफ्तारी किये जाने के साथ साथ घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई किये जाने की मांग किया। इस मौके पर मो हसीब, मो अनवर, मो रऊफ जावेद, वसीम खान, मो साजिद, मोहिब खान, मो नसीम, अयान, एजाज़, अरबाज अहमद, इलियास आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages