जसपुरा में लगा मानसिक स्वास्थ्य का जागरूकता शिविर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 12, 2026

जसपुरा में लगा मानसिक स्वास्थ्य का जागरूकता शिविर

बांदा, के एस दुबे   । जिलाधिकारी बांदा के निर्देशानुसार मानसिक स्वास्थ्य एवं टेली मानस नंबर 14416 के विषय में जागरूकता एवं ट्रेनिंग का कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा में संपन्न कराया गया।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजेंद्र सिंह ने समस्त ब्लॉकों में आशा व एनम की  प्रशिक्षण हेतु पत्र जारी किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि समस्त ब्लॉक में टैली मानस नंबर 14416 व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत आशा एनम व समस्त स्टाफ को ट्रेनिंग कराई जानी है।’   प्रशिक्षण की शुरुआत मे  अधीक्षक जसपुरा डॉ पवन कुमार  ने बताया कि आत्महत्या कई कारणों से लोग करते हैं जैसे पढ़ने वाले बच्चे रिजल्ट के समय, युवा प्रेम के चक्कर में विवाह के बाद आपसी झगड़ों आदि के कारण होते हैं।  इससे बचाव के लिए सभी आशा और एनम साथी ऐसे लोगों से बातचीत कर उनकी व्यथा सुने । क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ रिजवाना हाशमी बताया कि यदि


मानसिक स्वास्थ्य अच्छा हो तो काम की क्वालिटी अच्छी होती है शारीरिक बीमारी को पहचाना जा सकता है लेकिन मानसिक बीमारी के लिए बातचीत करना आवश्यक है । मानसिक बीमारी का बहुत बड़ा रोल विचार है अपने विचारों को जानने की आवश्यकता है । आत्महत्या के विषय में बताया कि छोटी छोटी बातों को लेकर  लोग आत्महत्या कर लेते हैं आत्महत्या का  विचार दो से तीन मिनट होता है यदि उस समय उनकी काउंसलिंग की जाए तो उन्हें बचाया जा सकता है उसके लिए टेली मानस नंबर 14416 पर कॉल अवश्य करनी चाहिए।  साईंकईट्रिक नर्स त्रिभुवन नाथ ने बताया कि लोग अवसाद या नशे में सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं । आत्महत्या से बचाव के लिए  आशा व एनम अपने फील्ड पर लोगों को जागरूक करें।अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी नरेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा यदि कोई व्यक्ति अचानक शांत हो जाता है,बार-बार मरने की बातें करता है, जीवन बेकार है कहता है,ऐसा व्यक्ति आत्महत्या कर सकता है ऐसे व्यक्ति से बातचीत करें काउंसलिंग पहले मानस नंबर 14416 पर अवश्य करें।  जिला अस्पताल में कमरा नंबर 4 मनकक्ष में आकर भी काउंसलिंग की सेवा ले सकते हैं।  प्रशिक्षण में डॉ अंकुर अवस्थी,डब्लू एचओ से अशोक मिश्रा और बीसीपीएम ज्ञान सिंह ने सहयोग किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages