केंद्रों पर लक्ष्य पूरा करने की तैयारी, अब तक 14,160 क्विंटल गेहूं की खरीद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 8, 2026

केंद्रों पर लक्ष्य पूरा करने की तैयारी, अब तक 14,160 क्विंटल गेहूं की खरीद

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए संचालित क्रय केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया लगातार जारी है। खागा नगर स्थित गेहूं क्रय केंद्र प्रथम एवं द्वितीय पर अब तक कुल 14,160 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। दोनों केंद्रों को मिलाकर 16,000 क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे शीघ्र पूरा करने का दावा केंद्र प्रभारियों ने किया है। गेहूं क्रय केंद्र प्रथम पर अब तक 6,992 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है, जबकि गेहूं क्रय केंद्र द्वितीय पर 7,168 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। इस प्रकार दोनों केंद्रों पर कुल खरीद 14,160 क्विंटल पहुंच गई है। लक्ष्य के सापेक्ष अब केवल 1,840 क्विंटल गेहूं की खरीद शेष है। क्रय केंद्र

गेहूं खरीद केन्द्र का दृश्य।

प्रभारी अखिलेश कुमार एवं द्वितीय क्रय केन्द्र प्रभारी खुशबू देवी ने बताया कि केंद्रों पर किसानों से निर्धारित मानकों के अनुसार गेहूं की खरीद की जा रही है। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है और किसानों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। प्रभारियों ने विश्वास जताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर शेष लक्ष्य भी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि जिन किसानों ने अभी तक अपना गेहूं नहीं बेचा है, वे केंद्रों पर पहुंचकर समर्थन मूल्य का लाभ उठाएं। शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक किसानों से गेहूं खरीद सुनिश्चित की जा रही है। गेहूं खरीद की प्रगति से संबंधित आंकड़े बताते हैं कि दोनों केंद्र लक्ष्य के काफी करीब पहुंच चुके हैं और जल्द ही 16 हजार क्विंटल का निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages