परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 25, 2026

परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत

बबेरू /बांदा, के एस दुबे  । परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन जनपद बांदा इकाई बबेरू की महत्वपूर्ण बैठक बांदा रोड स्थित दुलारी गार्डन बबेरू में संपन्न हुई जिस पर 17000 रुपए मानदेय पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं माननीय सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया गया ,संगठन विस्तार कर बबेरू व कमासिन ब्लॉक अध्यक्ष हुए मनोनीत। बैठक का शुभारंभ बागेश्वर धाम सरकार की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील पाण्डेय ने तथा संचालन राम स्वयम्बर पाण्डेय द्वारा किया गया। जिला संयोजक अतुल अवस्थी ने संगठन की वर्तमान गतिविधियों, भविष्य की रणनीति एवं संगठन विस्तार की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए सभी साथियों से सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा की।


जिला महामंत्री राकेश कुमार ने कहा बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार ब्लॉक एवं जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, लंबित समस्याओं के समाधान तथा अनुदेशक हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा किया। जिला संरक्षक माधुरी गुप्ता ने महिला अनुदेशकों संगठन से जुड़ने का आवाहन किया। संगठन के विस्तार को गति प्रदान करते हुए सर्वसम्मति विजय करण पाल को बबेरू ब्लॉक अध्यक्ष व कमल कुमार यादव को कमासिन ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिला संरक्षक सूर्यप्रकाश ने संगठन के विगत 13 वर्षों के संघर्ष, उपलब्धियों एवं अनुदेशक हित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया।

राम स्वयम्बर पाण्डेय ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक विद्यालयो में कार्यरत अनुदेशकों का माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए 17000 मानदेय आदेश पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा 1 अप्रैल 2026 से लागू करने वा 17000 मानदेय प्राप्त होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संगठन की एकता, सक्रियता एवं संघर्षशीलता ही अनुदेशक समाज की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर भविष्य की चुनौतियों का सामना किया जाएगा। अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष श्री सुशील पाण्डेय ने कहा कि संगठन सदैव अनुदेशकों के सम्मान, अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष आशुतोष दुबे गुरु, उपाध्यक्ष विवेक सिंह, उपाध्यक्ष अरुण अग्रहरी राम स्वयंवर पांडे महामंत्री राकेश कुमार,महेश कचेर,अलख कुमार अवस्थी,पंकज शर्मा, शोभा देवी, विमला देवी, सुभाष चौरसिया,शील निधि, हरिश्चंद्र यादव, पंकज नामदेव, वीरेंद्र सिंह,बृजेंद्र प्रताप सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, सुरेश कुमार, उमाशंकर सक्सेना, अखिलेश कुमार, योगेश, प्रदीप,दिनेश,अवधेश, रसपाल दयाराम, लवकुश, ज्ञानेंद्र, दिनेश सहित बड़ी संख्या में अनुदेशक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages