नदी में नहाने के दौरान चिल्ला थाने का कांस्टेबल लापता, सर्च ऑपरेशन जारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2026

नदी में नहाने के दौरान चिल्ला थाने का कांस्टेबल लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

बांदा, के एस दुबे । चिल्ला थाने में तैनात वर्ष 2019 बैच का कांस्टेबल अनुराग भदौरिया यमुना और केन नदी के पावन संगम पर नहाने के दौरान अचानक लापता हो गया। इस अप्रिय घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल अनुराग भदौरिया चिल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले यमुना-केन नदी के संगम पर नहाने के लिए गए थे। नदी में उतरने के बाद जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आए, तो अनहोनी की आशंका के चलते तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंची और आनन-फानन में स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा गया।


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच और तलाश में जुटी है। घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे सीओ सदर सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा नदी और उसके आस-पास के हिस्सों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नदी के किनारे से कांस्टेबल अनुराग भदौरिया के कपड़े, उनका कुछ अन्य निजी सामान और उनकी बाइक की चाबी बरामद हुई है।

घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी फिलहाल कांस्टेबल का कोई सुराग नहीं लग सका है। स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ पुलिस की विशेष टीमें नदी के तेज बहाव और गहराई में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांस्टेबल की खोजबीन के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और पूरा महकमा इस तलाश अभियान पर नजर बनाए हुए है।


चिल्ला थाने में तैनात सिपाही की नदी में डूबने से दुखद मृत्यु, कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

बांदा/चिल्ला।आज सुबह करीब 6 बजे चिल्ला थाना में तैनात एक सिपाही नदी में नहाने गए हुए थे, जहां गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गए। सूत्रों और स्थानीय लोगों से मिली सूचना के तुरंत बाद चिल्ला थाना प्रभारी श्री आनंद कुमार साहू जी अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम और स्थानीय गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी कड़ी मशक्कत और खोजबीन के बाद सिपाही के शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद शव को आगे की आवश्यक कार्रवाई और पोस्टमार्टम के लिए बांदा मुख्यालय ले जाया गया है। इस दुखद घटना से पुलिस महकमे और क्षेत्र में शोक की लहर है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages