‘दो बूंद हर बार’ के संकल्प के साथ सघन पल्स पोलियो अभियान का आगाज़ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2026

‘दो बूंद हर बार’ के संकल्प के साथ सघन पल्स पोलियो अभियान का आगाज़

2.96 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

बांदा, के एस दुबे । जनपद को और पूरे देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के संकल्प के साथ आज बांदा में सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। नगर पालिका परिषद, बांदा की अध्यक्ष श्रीमती मालती बासू द्वारा पी.पी.सी. स्थित बूथ पर नवजात शिशुओं को पोलियो ड्रॉप्स की दो बूंदें पिलाकर इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेन्द्र सिंह ने बताया कि आज 28 जून को बूथ दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जहां अभिभावक खुद बच्चों को बूथ तक लेकर आ रहे हैं। इसके बाद 29 जून से 3 दिनों यानी 03 जुलाई 2026 तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर भ्रमण करेंगी। जो बच्चे किसी कारणवश छूट जाएंगे, उन्हें 06 जुलाई 2026 को विशेष श्बी-टीमश् द्वारा दवा पिलाई जाएगी। बांदा जिले के कोने-कोने तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कड़े इंतजाम किए हैं। इस महाअभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ


आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षा विभाग और विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों के कर्मचारियों व पर्यवेक्षकों को मुस्तैद किया गया है।प्रशासन के मुताबिक, जिले में 0 से 5 वर्ष तक के कुल 2,96,012 बच्चों को दवा पिलाने का व्यापक लक्ष्य है, जिसमें से अकेले आज बूथ दिवस पर 1,11,688 बच्चों को कवर करने की तैयारी है। भारत हालांकि पूरी तरह से पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों में अभी भी इस वायरस की मौजूदगी बनी हुई है। ऐसे में हम अपने नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। सुरक्षा चक्र तभी मजबूत रहेगा जब हर बच्चा सुरक्षित होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजय शंकर केसरवानी ने जनपद वासियों से अपील की है कि वे टीमों का सहयोग करें और 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को दवा जरूर दिलवाएं। इस अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. सुनीता सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.एन. प्रसाद, डब्ल्यू.एच.ओ. के एस.एम.ओ. डॉ. जय नारायण सिंह, अर्बन हेल्थ पोस्ट के प्रभारी डॉ. मो. आरिफ, एन.एच.एम. के डी.पी.एम. कुशल यादव सहित विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages