टैक्स बार एसोसिएशन की नई टीम ने संभाली कमान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 25, 2026

टैक्स बार एसोसिएशन की नई टीम ने संभाली कमान

शपथ ग्रहण समारोह में गूंजा अधिवक्ताओं की एकता का संदेश

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के कलेक्टरगंज स्थित एक स्थानीय मैरिज हॉल में टैक्स बार एसोसिएशन (पंजीकृत) की नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2026-27 का भव्य शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और न्यायिक व्यवस्था में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष मनीष कुमार दुबे, महामंत्री अनुपम दीक्षित, उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गुप्ता एवं पुष्कल कुमार भट्ट ने अपने पद की शपथ ग्रहण की। इसके अलावा संयुक्त सचिव प्रशासन मनीष श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव प्रवक्ता मनोज शुक्ला, संयुक्त सचिव प्रशासन भोला मौर्य, संयुक्त सचिव अंकुश तिवारी, कोषाध्यक्ष रवि

शपथ ग्रहण करती टैक्स बार की नई टीम।

कुमार श्रीवास्तव, ऑडिटर विष्णु शंकर तथा मीडिया प्रभारी संदीप सिंह ने भी संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की शपथ ली। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आलोक कुमार सिंह, रमेश सिंह उमराव और जितेंद्र सिंह तथा कनिष्ठ सदस्य के रूप में लालबाबू, देवेंद्र पाल, ज्ञानेंद्र मौर्य और अभिषेक अग्रहरी ने पदभार ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के बाद सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय रहे। विशिष्ट अतिथियों में उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल यादव, प्रदेश महामंत्री राकेश शरण मिश्र, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव एवं महामंत्री अनुराग नारायण मिश्रा शामिल रहे। अतिथियों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और नई कार्यकारिणी से अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों के संरक्षण की अपेक्षा है। इस मौके पर रामनरेश साहू, राजेश सिंह भदौरिया, अमित रस्तोगी, मनोज कुमार सिंह, रवि प्रकाश त्रिवेदी, उमेश मौर्य, प्रशांत श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह और नीरज सिंह सहित अनेक अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। अंत में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages