विशाल भंडारा सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 23, 2026

विशाल भंडारा सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

फतेहपुर, मो शमशाद । जेठ माह के अंतिम मंगलवार के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री फाउंडेशन एवं अनंत गार्डन के संयुक्त तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हनुमान जी का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के सफल आयोजन में डॉ. अमित मिश्रा, नीतू, राम स्वरूप गुप्ता, गणेश प्रसाद गुप्त, सुशील गुप्त, धनंजय द्विवेदी, लाल त्रिपाठी, आलोक गुप्ता, राजेश गुप्ता, शिखर गुप्ता, सुनील दुबे, आनंद तिवारी, सतीश साहू, सीमा कक्कड़, स्मृति गुप्ता, राशि गुप्ता, आयुष सिंह एवं नीलांशु राय सहित अन्य लोगों का विशेष

भंडारे में प्रसाद वितरित करते संस्था के लोग

सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल के पावन अवसर पर सेवा और श्रद्धा भाव से आयोजित इस भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण और हनुमान जी के जयकारों के साथ हुआ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages