पूर्व सैनिक उत्थान समिति की बैठक में संगठन विस्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 7, 2026

पूर्व सैनिक उत्थान समिति की बैठक में संगठन विस्तार

रेलवे स्टेशन पर दलाली के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर, मो शमशाद । पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक रविवार को एक कोचिंग सेंटर में समिति के अध्यक्ष सूबेदार राजकुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार के साथ विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में पूर्व सैनिक संतोष द्विवेदी प्रधान प्रतिनिधि सरकंडी व राजेंद्र शुक्ला पूर्व ब्लॉक प्रमुख भिटौरा को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया। वहीं पूर्व सरकारी अधिवक्ता रामकृष्ण पांडेय को संगठन का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। तीनों नवमनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं संगठन की स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संरक्षक बने राजेंद्र शुक्ला ने अपने गायत्री महायज्ञ पुष्कर के अनुभव साझा किए। बैठक में संगठन के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने

नवमनोनीत संरक्षकों का माला पहनाकर स्वागत करते अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी।

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट आरक्षण में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशन पर दलालों का सक्रिय नेटवर्क कार्य कर रहा है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद यात्रियों से रेलवे किराये के अतिरिक्त एक से दो हजार रुपये तक वसूले जाते हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन, आरपीएफ एवं जीआरपी की मिलीभगत से दलालों को लाभ पहुंचाए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। साथ ही स्टेशन के सामने स्थित मोटरसाइकिल स्टैंड पर भी निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली और विरोध करने पर विवाद की घटनाएं होने का आरोप लगाया। समिति ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए शीघ्र ही डिविजनल रेलवे मजिस्ट्रेट, प्रयागराज को ज्ञापन भेजकर जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया। बैठक में प्रेम सागर शुक्ला, विमलेश त्रिवेदी, सुनीता यादव, जागृति तिवारी, विनोद कुमार मिश्रा, राजेश कुमार शुक्ला, यदुनंदन यादव, श्रीकांत मिश्रा, मनोज कुमार शुक्ला तथा पूर्व भाजपा अध्यक्ष सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages