मोहर्रम के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 16, 2026

मोहर्रम के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली परिसर में आगामी मोहर्रम के त्यौहार को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत व नायब तहसीलदार मनोहर सिंह की अध्यक्षता पर पीस कमेटी की  बैठक संपन्न की गई, जिसमें बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांव से ताजियादारों को बुलाया गया, जिसमें सभी ताजी आधारों से इमामबाड़ों अलाव स्थान और ताजिया निकालने का रूट हो की पूछताछ की गई, शांतिपूर्वक त्योहार मनाए जाने की मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की गई है. वही ताजिया के रास्तों में लटक रहे विद्युत तारों पेड़ व


ताजिया निकालने वाले स्थानों की बात सामने आई, जिसमें प्रभारी निरीक्षक व नायब तहसीलदार संबंधित पुलिसकर्मी विद्युत विभाग के जेई को जानकारी दी गई और विद्युत लाइन व पेड़ को हटाए जाने की बात की गयी,इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर शिवशंकर यादव, कस्बा इंचार्ज चौकी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा , सभासद रामकृपाल मौर्य,चच्चू वर्मा, रमेश वर्मा, आकाश चौरसिया, सहित हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages