सदर विधायक पंकज गुप्ता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 17, 2026

सदर विधायक पंकज गुप्ता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

उत्तर प्रदेश उन्नाव सदर विधायक का जन्मदिन में 11 किलो का केक काटा, 21 किलो फूलों की माला व नोटों की माला ।पहनाकर किया सम्मान।

 इंडियन रेड क्रास सोसायटी अमित मिश्रा के नेतृत्व में भव्य आयोजन।

उन्नाव, देवेश प्रताप सिंह राठौर। सदर विधायक पंकज गुप्ता के जन्मदिन के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सभापति अमित मिश्रा के नेतृत्व में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक पंकज गुप्ता का 21 किलो की नोटों की माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके बाद 11 किलो का केक काटकर उनका जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अमित मिश्रा ने विधायक पंकज गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। समारोह


में उपस्थित लोगों ने भी पुष्पगुच्छ एवं मालाएं पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में भारतीय सर्व धर्म संसद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, जसप्रीत, हर्ष तिवारी, संजय सिंह, सुनील मिश्रा, फैज, कौशलेंद्र मिश्रा, धर्मवीर सोनू, अतुल शुक्ला, रोटरी क्लब के सदस्य दिनेश जैन, विशाल चंद, विशाल गुप्ता, पवन अग्रवाल, अनुज मिश्रा एवं विशाल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और समर्थक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान 51 किलो लड्डुओं का वितरण कर सभी उपस्थित लोगों का मुंह मीठा कराया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने सदर विधायक पंकज गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य एवं जनसेवा के निरंतर सफल कार्यकाल की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages