आठ महीने से हैंडपंप खराब, दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 4, 2026

आठ महीने से हैंडपंप खराब, दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । विकास खंड धाता के अंतर्गत ग्राम उकाथू के मजरा कटरा में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव का सरकारी हैंडपंप पिछले करीब आठ महीनों से खराब पड़ा है, जिसके कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रधान को समस्या बताई गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीण अनिल, राजकुमार के अनुसार गांव में बनी पानी की टंकी ही वर्तमान में पेयजल का एकमात्र सहारा है, लेकिन उससे मिलने

खराब पड़े हैण्डपम्प का दृश्य।

वाला पानी भी पूरी तरह स्वच्छ नहीं है। मजबूरी में लोग दूषित पानी का उपयोग करने को विवश हैं। इसके चलते बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में पेट दर्द, दस्त, बुखार तथा अन्य जलजनित बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी और उमस के मौसम में स्वच्छ पानी की आवश्यकता और अधिक बढ़ जाती है, लेकिन हैंडपंप खराब होने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। महिलाओं को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने जिला प्रशासन और जल निगम विभाग से मांग की है कि खराब पड़े हैंडपंप की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा पेयजल की स्थायी व्यवस्था की जाए। बीडीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शिकायत नहीं मिली फिर भी टीम भेजकर हैंडपंप ठीक कराया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages