बाढ़ पीड़ित बच्चों को बांटी पठन-पाठन सामग्री, खिले चेहरे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 30, 2026

बाढ़ पीड़ित बच्चों को बांटी पठन-पाठन सामग्री, खिले चेहरे

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । विकासखंड चित्रकूटधाम कर्वी की ग्राम पंचायत अमानपुर के मजरा बहादुरपुर में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच कांग्रेस नेता एवं पूर्व महासचिव कुंवर पुष्पेंद्र सिंह की ओर से चलाया जा रहा राहत अभियान लगातार जारी है। बुधवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। शिक्षा सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि बाढ़ की आपदा के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साथ


बच्चों की पढ़ाई जारी रखना भी चुनौती बना हुआ है। ऐसे में बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री उपलब्ध कराना राहत पहुंचाने के साथ उनके भविष्य को संवारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता कुंवर पुष्पेंद्र सिंह इससे पहले भी बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच खाद्यान्न एवं आवश्यक सामग्री का वितरण कर चुके हैं। अब बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान विजयमणि त्रिपाठी, अजीत कुमार मिश्रा, अवनीश दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages