बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील क्षेत्र के पैलानी डेरा गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र रामफल निषाद, जो हाथ से विकलांग हैं, का कच्चा मकान भीषण बारिश के चलते गिर गया। मकान गिरने से परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। हादसे में घर में रखा राशन व अन्य घरेलू सामान भी मलबे में दबकर खराब हो गया।
पीड़ित परिवार का कहना है कि मकान गिरने के बाद खाने-पीने तक का संकट खड़ा हो गया है। परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने की चुनौती है। आरोप है कि अब तक उन्हें किसी प्रकार का सरकारी लाभ या राहत सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर राहत सामग्री, राशन तथा आवासीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी बारिश से प्रभावित परिवार की मदद किए जाने की मांग उठाई है।


No comments:
Post a Comment