बारिश में बुजुर्ग महिला का घर ढहा, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 27, 2026

बारिश में बुजुर्ग महिला का घर ढहा, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान

लेखपाल को सूचना के बावजूद अब तक नहीं पहुंचा कोई अधिकारी, सरकारी मदद का इंतजार

बांदा, के एस दुबे । जसपुरा निवासी विद्या देवी पत्नी स्वर्गीय बाबादीन सिंह का कच्चा मकान लगातार हो रही बारिश के कारण अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान विद्या देवी बाल-बाल बच गईं। मकान गिरने से घर में रखा खाने-पीने समेत गृहस्थी का अधिकांश सामान मलबे में दब गया, जिससे बुजुर्ग महिला के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। विद्या देवी के नाती अमित सिंह ने बताया कि उनकी दादी घर में अकेली रहती थीं। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मकान कमजोर हो गया था और अचानक घर भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे में दादी सुरक्षित बच गईं।


परिजनों का आरोप है कि घटना की जानकारी लेखपाल को भी दी गई थी, लेकिन अब तक मौके पर पहुंचकर क्षति का जायजा नहीं लिया गया और न ही मकान गिरने की फोटो खींची गई। परिवार का कहना है कि अभी तक सरकार की ओर से किसी प्रकार की सहायता या राहत नहीं मिली है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर मकान क्षति का सर्वे कराया जाए और बुजुर्ग महिला को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि बारिश के इस संकट में परिवार को राहत मिल सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages