अवैध तमंचे के साथ घूम रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 16, 2026

अवैध तमंचे के साथ घूम रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बाँदा जनपद में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कमासिन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई थाना कमासिन पुलिस 15 और 16 सितंबर 2026 की देर रात्रि क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने किटहाई मोड़, एलएनटी रोड के पास


एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा बरामद किया । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जिसमे गिरफ्तार अभियुक्त राजेश पुत्र वंशराज, निवासी राघौपुर, थाना कमासिन को पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुवे जेल भेज दिया गया. गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक पारस नाथ कांस्टेबल रामायण प्रसाद, योगेश गुप्ता, निर्भय यादव मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages