यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 16, 2026

यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे मे यूजीसी के कथित विवादित प्रावधानों और सरकार की नीतियों के विरोध में बुधवार को बबेरू कस्बे में सवर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रामलीला मैदान से जुलूस के रूप में मुख्य चौराहा होते हुए तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने “यूजीसी रोलबैक” और “मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से यूजीसी के कथित विवादित प्रावधानों को वापस लेने तथा संबंधित नीतियों की पुनर्समीक्षा करने की मांग की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार के माध्यम से


महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूजीसी के विवादित प्रावधानों की पुनर्समीक्षा एवं वापसी, आरक्षण नीति की राष्ट्रीय समीक्षा, एससी-एसटी अधिनियम के कथित दुरुपयोग की रोकथाम, समान नागरिक संहिता लागू करने तथा सवर्ण/सामान्य वर्ग कल्याण आयोग के गठन सहित विभिन्न मांगें उठाई गईं।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आगे भी इसी तरह विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर बृजमोहन सिंह कुचेंदु, अनिल सिंह, दुर्गेश सिंह गौतम, नीरज पांडे, सुनील तिवारी, मुन्ना सिंह तराया,नीरज मिश्रा, विजयपाल सिंह, विजय विक्रम सिंह, उमानंद सिंह, राममिलन सिंह गौर, राजा भैया परमार,आदित्य स्वरूप पांडेय,शिव शंकर सिंह, कुलदीप सिंह, विकास चतुर्वेदी, राजेंद्र मिश्रा, सहित सैकड़ो की संख्या में स्वर्ण के लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages