दुकान में चोरी का चार घंटे में खुलासा, दो बाल अपचारी संरक्षण में - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 25, 2026

दुकान में चोरी का चार घंटे में खुलासा, दो बाल अपचारी संरक्षण में

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बिसंडा क्षेत्र में दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सूचना मिलने के करीब चार घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में संलिप्त दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया है। उनके कब्जे से चोरी की गई 75 हजार रुपये की पूरी धनराशि बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, बिसंडा निवासी रामजी ने अपनी दुकान में चोरी होने की सूचना थाने में दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने संदिग्धों की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर रामलीला मैदान के पास वाली


गली से दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई 75 हजार रुपये की शत-प्रतिशत धनराशि बरामद कर ली,कार्यवाही करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बिसंडा चंद्रप्रकाश तिवारी, महिला उपनिरीक्षक स्नेहा सिंह, कांस्टेबल अनूप, संजीव कुमार, जितेंद्र सिंह तथा महिला कांस्टेबल प्रीति यादव शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages