चित्रकूट बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी पांचवीं राहत खेप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 12, 2026

चित्रकूट बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी पांचवीं राहत खेप

चौडगरा से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

फतेहपुर, मो शमशाद । चित्रकूट में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दीनदयाल सेवा भारती संस्थान की ओर से राहत सामग्री की पांचवीं खेप शनिवार को रवाना की गई। चौडगरा से राहत सामग्री से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर चित्रकूट के लिए रवाना किया गया। इस खेप में बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन, कपड़े और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री भेजी गई है।

राहत खेप वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते अतिथि।

संस्थान के सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की जरूरत को देखते हुए संस्थान लगातार राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से गरीब मरीजों के लिए निःशुल्क वाहन सुविधा, अग्निपीड़ित परिवारों की सहायता तथा महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण समेत विभिन्न सेवा कार्य भी लगातार किए जा रहे हैं। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मधु सिंह, अनिल सिंह, शैलेष सिंह, सुधीर पांडे, नवल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages