बिना टैक्सी परमिट विकासखंड अधिकारी की गाड़ी चलने का आरोप, जांच की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 16, 2026

बिना टैक्सी परमिट विकासखंड अधिकारी की गाड़ी चलने का आरोप, जांच की मांग

बांदा, के एस दुबे । विकासखंड जसपुरा कार्यालय परिसर में खड़ी एक सरकारी वाहन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वाहन पर निजी नंबर प्लेट दिखाई दे रही है, जबकि इसे विकासखंड अधिकारी के सरकारी कार्य में उपयोग किए जाने की बात सामने आ रही है। मामले में आरोप है कि उक्त वाहन के पास टैक्सी/व्यावसायिक परमिट नहीं है, इसके बावजूद इसका इस्तेमाल सरकारी कार्यों में किया जा रहा है। इससे सरकारी वाहन के उपयोग और उसके दस्तावेजों


को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग से वाहन के आरसी, परमिट, फिटनेस, बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि वाहन सरकारी कार्य में लगाया जा रहा है तो उसके संचालन के नियमों और भुगतान व्यवस्था की भी जांच होनी चाहिए। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग वाहन के दस्तावेजों की जांच कर स्थिति स्पष्ट करता है या नहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages