उधार सामान न देने पर तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, दो गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 15, 2026

उधार सामान न देने पर तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, दो गिरफ्तार

बांदा, के एस दुबे । दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को सनी पुत्र महेश निवासी कोतवाली नगर ने पुलिस को सूचना दी थी कि दो लोगों ने दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पंकज पुत्र रमेश, निवासी घुरौली चन्दवारी डाडा, हमीरपुर, हाल पता बंगालीपुरा तथा सुखवीर पुत्र रज्जन, निवासी जगम्मनपुर थाना रामपुरा, जालौन, हाल पता बंगालीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। पंजीकृत मुकदमा: मु0अ0सं0 463/26, धारा 316(2)/352/351(3) बीएनएस तथा धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली नगर। जिसके पास से बरामद 01 अवैध तमंचा 315 बोर 02 जिंदा कारतूस 315 बोर हुआ है गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी मंडी समिति आकाश शुक्ला, चौकी प्रभारी काशीराम कॉलोनी रश्मि सिंह समेत पुलिस टीम।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages