ओवरलोड के चलते जला 16 केवीए का ट्रांसफार्मर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 23, 2026

ओवरलोड के चलते जला 16 केवीए का ट्रांसफार्मर

ग्रामीणों ने 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की उठाई मांग

एक महीने से बिजली समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को सौंपा प्रार्थना पत्र

बांदा, के एस दुबे । जनपद के महुआ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत अधरोरी में ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों के सामने बिजली आपूर्ति की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, घुरखंड पावर हाउस के अंतर्गत लगे 16 केवीए के ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड होने के कारण 20 सितंबर 2026 को वह जल गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने संबंधित अवर अभियंता (जेई) को लिखित प्रार्थना पत्र देकर नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना है कि उस समय जेई ने एक सप्ताह के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया था,


लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक, संबंधित अधिकारी फोन भी नहीं उठा रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड अतर्रा, बांदा को प्रार्थना पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में पहले से लगे 16 केवीए के ट्रांसफार्मर की जगह बढ़ी हुई बिजली की खपत को देखते हुए 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाए, ताकि ग्रामीणों को सुचारु रूप से बिजली मिल सके। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages