वृद्धजन आवास में सम्मान व अपनत्व के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बुजुर्गों को दी गईं जरूरी दवाएं
फतेहपुर, मो शमशाद । अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुधवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धजन आवास में बुजुर्गों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स बुजुर्गों के बीच पहुंचीं और उनसे आत्मीयता से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। डीएम ने बुजुर्गों को फल व वस्त्र वितरित कर उनका कुशलक्षेम पूछा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। वृद्धजन आवास की अधीक्षिका नीतू वर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने आवास में रह रहे बुजुर्गों के बीच जाकर उनकी दिनचर्या, रहन-सहन और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बुजुर्गों की समस्याओं को गंभीरता से
![]() |
| वृद्धजनों के बीच फल व वस्त्र वितरित करतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स। |
सुना व आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। भोजन जन सेवा समिति के संस्थापक कुमार शेखर ने बुजुर्गों का माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। डीएम ने उनके सेवाभाव की सराहना की। जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने बुजुर्गों को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। डिप्टी सीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद की देखरेख में बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के बाद जरूरत के अनुसार दवाइयां और सिरप वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी बुजुर्गों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी नजर आई। अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके साथ समय बिताकर उन्हें अपनत्व का अहसास कराया। इस मौके पर प्रधान सहायक समाज कल्याण विभाग सूरज कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष तिवारी, युवा विकास समिति के ज्ञानेंद्र मिश्रा व अशोक यादव, जेपीएस फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर संजय कुमार सिंह, राहुल सिंह, अनूप कुमार, आनंद सिंह समेत वृद्धजन आवास के कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment