वृद्धाश्रम में बुजुर्गों पर पुष्पवर्षा कर बांटी होम्योपैथिक औषधियां - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 1, 2026

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों पर पुष्पवर्षा कर बांटी होम्योपैथिक औषधियां

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रेडक्रॉस ने सेवा पखवाड़े के तहत किया अभिनंदन

फतेहपुर, मो शमशाद । अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सेवा पखवाड़े के तहत इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की जिला यूनिट एवं डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन की ओर से मवइया स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृद्धाश्रम में रह रहे सभी 105 वृद्धजनों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया और स्वास्थ्यवर्धक होम्योपैथिक औषधियां वितरित की गईं। रेडक्रास चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने वृद्धजनों का सम्मान करते हुए उन्हें होम्योपैथिक पाचन

वृद्धजनों को जागरूक करते रेडक्रास चेयरमैन डा. अनुराग श्रीवास्तव।

शक्तिवर्धक सीरप प्रदान किए। इसके साथ ही डेंगू से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक होम्योपैथिक औषधियां भी वितरित की गईं। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव व जीवन संघर्ष से युवा पीढ़ी को सीख मिलती है। वृद्धजनों की सेवा और सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस की ओर से जरूरतमंदों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य व सेवा के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम की वार्डेन नीतू वर्मा, अशोक यादव तथा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के होम्योपैथिक केमिस्ट प्रकोष्ठ के संयोजक एवं प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages