अवैध संबंधों के चलते जीजा पर लगाया बहन की हत्या का आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, October 6, 2026

अवैध संबंधों के चलते जीजा पर लगाया बहन की हत्या का आरोप

मृतका के भाई ने एसपी को दिया शिकायती पत्र, मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग

फतेहपुर, मो शमशाद । अपनी ही भाभी से अवैध संबंधों के चलते जीजा द्वारा बहन की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए भाई ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जीजा पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। मलवां थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव निवासी रानू पुत्र ननकू ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि बहन कोमल की शादी रमढ़ेरवा मजरे टेनी थाना खागा निवासी सुनील पुत्र कृष्ण बिहारी के साथ की थी। जीजा अक्सर बहन के साथ मारपीट करता था। कई बार बहन ने इसकी शिकायत भी की थी। एक अक्टूबर 2026 को उसकी बहन ने पति सुनील व जेठानी सतरूपा को शारीरिक संबंध बनाते देख लिया

एसपी को शिकायती पत्र देने के लिए खड़े पीड़ित।

और पति से कहा कि इसकी शिकायत वह रिश्तेदारों से करेगी। बहन ने पूरी घटना की जानकारी बड़ी बहन बसंती देवी को बताई। इसी बात को लेकर पति सुनील व सतरूपा पत्नी उमेश, उमेश पुत्र कृष्णबिहारी ने मिलकर षड़यंत्र के तहत बहन कोमल की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा। पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित भाई ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जीजा, जेठानी व जेठ पर मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages