बिजली व स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, October 4, 2026

बिजली व स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा

व्यवस्था सुधरने तक जारी रहेगा अभियान

फतेहपुर, मो शमशाद । पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक रविवार को सूबेदार प्यारेलाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनपद की बदहाल बिजली व्यवस्था व स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर पूर्व सैनिकों ने नाराजगी जताई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 में दोनों मुद्दों को लेकर अभियान चलाया जाएगा। सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त होने तथा निजी अस्पतालों में मरीजों के कथित आर्थिक शोषण पर रोक लगने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। समिति के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने आरोप लगाया कि पूर्व सैनिकों की टीम निजी अस्पतालों में मरीजों से होने वाली कथित लूट और अस्पतालों के

बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी।

आर्थिक शोषण से जुड़े मामलों की जानकारी जुटा रही है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जुटाई गई सूचनाओं को जिला प्रशासन के सामने रखकर जिम्मेदार लोगों को बेनकाब करने का प्रयास किया जाएगा। समिति ने जिला अस्पताल से निजी अस्पतालों तक मरीजों को भेजे जाने के आरोपों को भी गंभीरता से उठाया। महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि उनकी टीम शहर के निजी अस्पतालों को चिन्हित कर रही है और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कथित भूमिका से संबंधित सूचनाएं भी एकत्र की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद यदि बिना पंजीकरण अस्पताल संचालित हो रहे हैं तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। बैठक में बीबी तिवारी, प्रेम सागर शुक्ला, विनोद कुमार मिश्रा, एसके तिवारी, उदय भान सिंह, एसपी मिश्रा, आर. अवस्थी, फूल सिंह लोधी, आरके विश्वकर्मा, देवेंद्र कुमार शुक्ला, केके शुक्ला, सुरेंद्र पाल सिंह सहित तमाम पूर्व सैनिक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages