स्वच्छता का संदेश देकर शहरवासियों को किया जागरूक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 2, 2026

स्वच्छता का संदेश देकर शहरवासियों को किया जागरूक

सफाई नायकों समेत रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

फतेहपुर, मो शमशाद । स्वच्छता ही सेवा 2026 एवं सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत नगर पालिका परिषद की ओर से गांधी जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार एवं सभासदों की मौजूदगी में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए सफाई व्यवस्था में योगदान देने वाले सफाई मित्रों और अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका परिषद कार्यालय में ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में निकाय के सफाई मित्रों एवं सफाई नायकों को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते पालिकाध्यक्ष व ईओ।

साथ ही स्वच्छ सारथी क्लब के अंतर्गत विद्यालयों के शिक्षकों को भी सम्मान प्रदान किया गया। रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अभियान की गतिविधियों की जानकारी दी। पालिकाध्यक्ष राजकुमार मौर्य एवं अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार ने नगरवासियों से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। इस दौरान स्वच्छता ही सेवा 2026 एवं सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत आयोजित गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में सभासदों के साथ केआर चन्द्राकर, राकेश कुमार गौड़, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह, स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय से जुड़े मोहम्मद हबीब, गुलाब सिंह, सौरभ तिवारी, समस्त सफाई नायक, स्वच्छता दूत, एमटीआई टीम, पिनाका टीम के अलावा पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages