भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ जगह-जगह स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, October 4, 2026

भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ जगह-जगह स्वागत

जुलूस की शक्ल में पहुंचे जिला कार्यालय, उमड़ा भाजपाईयों का हुजूम

फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों के जनपद आगमन पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रीय पदाधिकारियों के स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जनपद की सीमा छिवली नदी से ही स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वाहनों के काफिले के साथ जुलूस की शक्ल में क्षेत्रीय पदाधिकारियों को शहर स्थित भाजपा जिला कार्यालय तक पहुंचाया।

क्षेत्रीय पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करते सभासद सुनील कुमार गुप्ता।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री राजेश सिंह जनसेवक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य सुधा मौर्या एवं मनोज निषाद शामिल रहे। पदाधिकारियों के जनपद सीमा में प्रवेश करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उत्साह का प्रदर्शन किया। स्वागत यात्रा को लेकर पार्टी की ओर से रूट निर्धारित किया गया था। छिवली नदी से सुबह करीब ग्यारह बजे स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद काफिला क्रमशः औंग, चौडगरा, मलवां, गोपालनगर चौराहा, डाक बंगला, आकाश होटल, बाकरगंज, ज्वालागंज, वर्मा तिराहा, पटेलनगर, पत्थरकटा, बुलट चौराहा और तांबेश्वर मंदिर होते हुए आगे बढ़ा। पटेलनगर चौराहे पर सभासद सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। जुलूस पार्टी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्रीय पदाधिकारियों के जनपद आगमन से संगठन के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पार्टी पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया। स्वागत कार्यक्रम में राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने सभी नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। विधायक राजेंद्र पटेल, विधायक जय कुमार सिंह जैकी, विधायक विकास गुप्ता, पूर्व विधायक विक्रम सिंह समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर अपर्णा सिंह गौतम, डा. विजय लक्ष्मी साहू, पंकज त्रिपाठी, रेखा मिश्रा, मधुराज विश्वकर्मा, नीरज सिंह, उदयवीर लोधी, पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, सुशीला मौर्या, विमलेश पाण्डेय, सुनीता गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, अरिमर्दन सिंह, सुधीर मिश्रा, रेखा सरोज, मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, प्रसून तिवारी, अमित शिवहरे, ज्योति प्रवीण सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages