हर ब्लॉक में दो हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 1, 2026

हर ब्लॉक में दो हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य

फतेहपुर, मो शमशाद । भारत हिंदू महासभा जिला इकाई की मासिक बैठक आईटीआई रोड स्थित कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ नवरात्र पर्व से जिले भर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने पर मंथन किया गया। संगठन ने ब्लॉक स्तर पर दो हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने बताया कि जिले के तेरह ब्लॉकों में नवरात्र से सदस्यता अभियान शुरू कर संगठन की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी आठ

बैठक करते हिंदू महासभा के पदाधिकारी।

अक्टूबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मंदिरों में अतिक्रमण, साफ-सफाई और देवी पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। बैठक में प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, डॉ. प्रमोद पांडेय, संतोष नेता, महेश तिवारी, मुकेश चौरसिया, अर्जुन प्रसाद, उमाशंकर प्रधान, दिलीप शुक्ला, शालिग्राम गुप्ता, करमा गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता, सुधा सिंह, गंगा देवी, ओमलता देवी समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages