एसपी ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया नमन
फतेहपुर, मो शमशाद । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को पुलिस विभाग में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित क्वार्टर गार्द में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अहिंसा, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव एवं कर्तव्यनिष्ठा के सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि अहिंसा की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हुए हिंसा का विरोध करना तथा समाज में शांति, सामाजिक सद्भाव और
![]() |
| पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाते एसपी अभिमन्यु मांगलिक। |
मानवीय मूल्यों को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक एवं पुलिस कर्मी का दायित्व है। उन्होंने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में एसपी ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों समेत उपस्थित पुलिस कर्मियों को उपहार एवं मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों से महापुरुषों के विचारों एवं आदर्शों का अनुसरण करते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। जनपद के सभी थानों एवं पुलिस चौकियों में भी गांधी-शास्त्री जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। संबंधित थाना प्रभारियों ने ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।


No comments:
Post a Comment