गैंगस्टर एक्ट में चार दोषियों को 5-5 वर्ष की कठोर सजा, 6-6 हजार रुपये जुर्माना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, November 18, 2026

गैंगस्टर एक्ट में चार दोषियों को 5-5 वर्ष की कठोर सजा, 6-6 हजार रुपये जुर्माना

बांदा, के एस दुबे । संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई में विशेष गैंगस्टर न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए गैंग लीडर सुरेश द्विवेदी उर्फ बाई सहित चार अभियुक्तों को गैंगस्टर एक्ट के तहत दोषी करार दिया है। न्यायालय ने सभी को 5-5 वर्ष के कठोर कारावास और 6-6 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर तीन-तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। यह फैसला 18 नवंबर 2026 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट कोर्ट संख्या-10, श्रीपाल सिंह ने सुनाया। दोषियों में सुरेश द्विवेदी उर्फ बाई, कल्लू सिंह, नत्थू चमार और सोना प्रजापति शामिल हैं। मामला थाना नरैनी में वर्ष 2020 में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के


मुकदमे से संबंधित है। अभियोजन सौरभ सिंह के अनुसार सुरेश द्विवेदी गिरोह का सरगना था और अन्य सदस्य संगठित होकर अपहरण, लूट, मारपीट व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे। मामले में विशेष लोक अभियोजक गैंगस्टर एक्ट सौरभ सिंह ने प्रभावी पैरवी की। वहीं विवेचक अर्जुन सिंह, वादी प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र सिंह सहित पुलिस कर्मियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। न्यायालय ने दोषियों की जमानत निरस्त कर उन्हें सजा भुगतने के लिए जेल भेजने का आदेश दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages