यातायात माह: गुलाब देकर समझाया जिंदगी का मोल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 12, 2026

यातायात माह: गुलाब देकर समझाया जिंदगी का मोल

आदर्श व्यापार मंडल ने ज्वालागंज चौराहे पर चलाया अनूठा अभियान

फतेहपुर, मो शमशाद । सड़क पर जरा सी लापरवाही जिंदगी भर का दर्द दे सकती है। ऐसे में यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि खुद और अपने परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। इसी संदेश को लोगों के दिलों तक पहुंचाने के लिए आदर्श व्यापार मंडल (गर्ग गुट) ने अनूठी पहल की। गुरुवार को ज्वालागंज चौराहे पर वाहन चालकों को रोककर चालान का डर दिखाने के बजाय गुलाब का फूल भेंट किया गया और पंपलेट बांटकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया गया। जागरूकता अभियान का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने किया। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की गई। साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन

बाइक चालक को गुलाब देकर जागरूक करते राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग।

चलाने, सड़क पर अनुशासन बनाए रखने और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों की अनदेखी और थोड़ी सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन सकती है। अभियान में जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, कोषाध्यक्ष अभय गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इमरान, नगर अध्यक्ष अशोक यादव, अमित सोनी, बब्ला सोनी, यातायात उपनिरीक्षक विजेंद्र कुमार राय, कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर मंगल सिंह और मोहम्मद सिद्दीकी सहित आदर्श व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages