आरक्षी भर्ती के मेडिकल परीक्षण का एसपी ने किया निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 12, 2026

आरक्षी भर्ती के मेडिकल परीक्षण का एसपी ने किया निरीक्षण

व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फतेहपुर, मो शमशाद । पुलिस लाइन में आरक्षी भर्ती-2025 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण कराया जा रहा है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन पहुंचकर मेडिकल परीक्षण स्थल का निरीक्षण किया और भर्ती प्रक्रिया के तहत की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने अभ्यर्थियों के चल रहे चिकित्सा परीक्षण की पूरी प्रक्रिया को देखा। उन्होंने मेडिकल परीक्षण के लिए बनाए गए स्थल

मेडिकल परीक्षण का निरीक्षण करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।

पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, परीक्षण की कार्यप्रणाली और परिसर की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने मेडिकल परीक्षण स्थल पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान अभ्यर्थियों के चिकित्सा परीक्षण की कार्यवाही जारी रही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages