बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में न्याय की गुहार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, November 13, 2026

बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में न्याय की गुहार

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर डीएम-एसपी से मिला पीड़ित परिवार

बाँदा, के एस दुबे । फतेहगंज थाना क्षेत्र के करमाडांडी गांव निवासी आशीष सेन की आत्महत्या के मामले में आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से आहत परिजनों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पिता ने पुलिस-प्रशासन से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक आशीष सेन ने बीते 16 अक्टूबर को ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इस मामले में मृतक के पिता रमेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे से लगातार चार लाख रुपये की मांग की जा रही थी। रुपये न देने पर उसे फर्जी मुकदमे और विशेष रूप से एससी-एसटी एक्ट के तहत झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती थी, जिससे प्रताड़ित होकर उनके बेटे ने यह खौफनाक कदम


उठाया। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस द्वारा अभी तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने से परिजनों में भारी रोष व्याप्त है। इसी बात को लेकर पिता रमेश कुमार के नेतृत्व में परिवार के अन्य सदस्य डीएम-एसपी कार्यालय पहुंचे। मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान प्रार्थना पत्र देने वालों और मौजूद लोगों में मनीषा सेन, मधु, राखी सेन, तुलसा, मुन्नी और सुशील सहित कई ग्रामीण एवं परिजन शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages