पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में लल्लन महाराज का नाम सामने आने का दावा, कार्रवाई पर उठे सवाल
बांदा, के एस दुबे । शहर में तहबाजारी बैरियरों पर कथित अवैध वसूली का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना ने तहबाजारी वसूली व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बैरियरों पर निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पूर्व में हुई शिकायतों के बावजूद कथित अवैध वसूली पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। वहीं, पूर्व में गिरफ्तार दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान कथित रूप से
लल्लन महाराज का नाम सामने आने की चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों से पूछताछ करेगी और तहबाजारी वसूली के कथित नेटवर्क का खुलासा होगा? व्यापारियों ने निर्धारित शुल्क लागू कराने और अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग उठाई है।


No comments:
Post a Comment