नहर किनारे मिला शव, साइकिल से गिरने से मौत की आशंका - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, November 13, 2026

नहर किनारे मिला शव, साइकिल से गिरने से मौत की आशंका

बिंदकी, फतेहपुर, मो शमशाद । बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम दिलावलपुर गांव के पास नहर किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार दोपहर पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची ओर देखा कि नहर किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। जांच की तो मृतक की पहचान राम जीवन पुत्र स्वर्गीय शिवचरण वर्मा 42 वर्ष निवासी ग्राम दिलावलपुर थाना बकेवर के रूप में हुई। शव मच्छरदानी में लिपटा प्रतीत हो रहा था। मौके पर नहर की पटरी की ऊंचाई करीब 6 फीट से अधिक है। पटरी की ढलान पर एक अटलांटिक

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल।

कंपनी की साइकिल पड़ी मिली, जबकि मृतक साइकिल से करीब 22 फीट दूर नीचे पड़ा था। मृतक ने आधे शरीर पर मच्छरदानी ओढ़ रखी थी। पास में ही एक पॉलिथीन में चावल-दाल, देशी शराब की दो खाली पैकिंग और लावा कंपनी का कीपैड मोबाइल पड़ा मिला। मृतक के नाक से काफी खून बहा हुआ था। बताया गया कि मृतक अपने खेत पर ही सोता था और वहीं पर उसका शव मिला है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आशंका है कि मृतक शराब पीने का आदी था और साइकिल सहित नहर की पटरी की ढलान से गिरने के कारण नाक में गंभीर चोट और अधिक ब्लीडिंग से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि मृत्यु का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages