भारतीय सेना में जेसीओ धर्मगुरु बने जनपद के राजा बाबू त्रिपाठी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 12, 2026

भारतीय सेना में जेसीओ धर्मगुरु बने जनपद के राजा बाबू त्रिपाठी

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : कर्वी क्षेत्र के भरतकूप अंतर्गत टिटिहरा गांव निवासी राजा बाबू त्रिपाठी का भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) धर्मगुरु पद पर चयन हुआ है। प्रशिक्षण के लिए उनके पुणे रवाना होने पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल रहा। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर विदा किया। राजा बाबू त्रिपाठी राम जियावन त्रिपाठी और शिवकांति देवी के पुत्र हैं। उन्होंने श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय जानकीकुंड से पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से शास्त्री और


आचार्य की उपाधि हासिल की। संस्कृत भाषा पर पकड़ और धर्मशास्त्रों में रुचि के चलते उनका चयन हुआ है। सेना में धर्मगुरु के रूप में वह जवानों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन देने के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। राजा बाबू ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और समाज के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद पूरी निष्ठा से देश की सेवा करेंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages