सीएमओ के विवादित पत्र के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन, डीएम और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 12, 2026

सीएमओ के विवादित पत्र के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन, डीएम और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

प्रिंट एवं जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की उठाई मांग, 

वरिष्ठ पत्रकार के.एस. दुबे और दीपक पांडेय सहित दो दर्जन पत्रकार रहे शामिल

बांदा, के एस दुबे । मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बांदा द्वारा जारी किए गए विवादित पत्र को लेकर पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला। इसके विरोध में प्रिंट एवं जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में पत्रकारों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी एवं आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ पत्रकार के.एस. दुबे, दीपक पांडेय सहित करीब दो दर्जन पत्रकार शामिल रहे। पत्रकारों ने प्रकरण को गंभीर बताते हुए प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की।


एसोसिएशन ने मांग की कि सीएमओ कार्यालय से जारी पत्र की परिस्थितियों, उसकी वैधानिकता और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराई जाए। जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता की स्वतंत्रता और पत्रकारों के अधिकारों से जुड़े मामलों में प्रशासन को संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही पूरे मामले में पारदर्शिता बरतते हुए जांच के निष्कर्षों से अवगत कराने की मांग की गई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages