तिंदवारी नगर पंचायत में बवाल: EO ने DM को भेजी आख्या - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, November 13, 2026

तिंदवारी नगर पंचायत में बवाल: EO ने DM को भेजी आख्या

तिंदवारी नगर पंचायत में बवाल: EO ने DM को भेजी आख्या, अध्यक्ष प्रतिनिधि पर हस्तक्षेप और दबाव के आरोप

बांदा / तिंदवारी, के एस दुबे । नगर पंचायत तिंदवारी एक बार फिर सुर्खियों में है। नगर पंचायत कार्यालय ने जिलाधिकारी बांदा को पत्र भेजकर IGRS शिकायत पर अपनी आख्या दी है। यह पत्र 06 नवम्बर 2026 को पत्रांक 96 / I.G.R.S. संदर्भ-निस्तारण / 2026-27 के तहत भेजा गया है। शिकायत IGRS ऑनलाइन संदर्भ संख्या 40017026029120 दिनांक 24.10.2026 पर बुद्धिविकास पटेल पुत्र बलवीर सिंह, निवासी मोहल्ला संतोषी नगर, तहसील-सदर बांदा द्वारा की गई थी। शिकायत में नगर पंचायत तिंदवारी में कथित अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश चन्द्र के अनाधिकृत हस्तक्षेप एवं सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच कराये जाने की मांग की गई थी। इसी शिकायत पर नगर पंचायत कार्यालय ने बिंदुवार आख्या जिलाधिकारी को भेजी है।


1. बोर्ड बैठक को लेकर आरोप 
आख्या में कहा गया है कि नगर पंचायत तिंदवारी में अध्यक्ष द्वारा दिनांक 31.08.2026 एवं 29.09.2026 को बोर्ड बैठक आहूत की गई, जिसे बोर्ड बैठक मीटिंग हाल में न कराकर अपने कक्ष में कराया गया। उपस्थित सभासदों एवं अध्यक्ष के साथ-साथ अध्यक्ष पति रमेश चन्द्र साहू भी उक्त बैठक में उपस्थित रहे एवं उनके द्वारा बोर्ड बैठक में अनुचित रूप से हस्तक्षेप किया गया।

2. विद्युत सामग्री की खरीद पर जवाब विकास कार्यों में विद्युत सामग्री जिसमें तार, एलईडी बल्ब, सोडियम लाईट, तिरंगा लाईट आदि के टेंडर आमंत्रित नहीं किए गए और न ही किसी प्रकार की उक्त सामग्री क्रय की गई है। इस बिंदु पर शिकायत को निराधार एवं बेबुनियाद बताया गया है।

3. कार्यालय में हस्तक्षेप, कर्मचारियों पर दबाव का आरोप आख्या में सबसे गंभीर आरोप कार्यालय में हस्तक्षेप को लेकर है। इसमें कहा गया है कि रमेश चन्द्र साहू अध्यक्ष पति द्वारा कार्यालय एवं अन्य कार्यों में अनधिकृत हस्तक्षेप करने की बात कही गई है। उनके द्वारा EO को भी अनुचित तरीके से निर्देशित करने का प्रयास किया जाता है। 

कार्यालय / सफाई कर्मचारियों द्वारा मौखिक रूप से अवगत कराया गया कि रमेश चन्द्र अध्यक्ष पति द्वारा प्रायः कार्यालय में आते-जाते हैं तथा सफाई व्यवस्था में कर्मचारियों की ड्यूटी मनमाने तरीके से लगाकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की जाती है तथा कर्मचारियों से अभद्र भाषा एवं गाली-गलौज का प्रयोग करते हुए अनावश्यक दबाव बनाते हैं। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष महोदया के साथ कार्यालय में बैठकर अनधिकृत रूप से पत्रावलियों का अवलोकन करते हैं

4. गौशाला धन पर सफाई गौवंशों के भरण-पोषण हेतु प्राप्त धनराशि में किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं की जाती है, न ही किसी प्रकार का कोई गबन किया गया है। इस बिंदु पर भी शिकायत को खारिज किया गया है। 5. 36 लाख के टेंडर और ट्रांसफर की धमकी का आरोप आख्या के अनुसार रमेश चन्द्र साहू द्वारा EO के ऊपर अवैधानिक कार्य को करने हेतु प्रायः दबाव बनाया जाता है। मना करने पर नगर पंचायत तिंदवारी से स्थानान्तरण करवाये जाने हेतु धमकी भी दी जाती है। पत्र में 21-10-2026 की घटना का भी जिक्र है। कहा गया है कि दिनांक 21-10-2026 को समय लगभग 4:30-5:00 PM रमेश चन्द्र पति श्रीमति सुधा साहू अध्यक्ष नगर पंचायत तिंदवारी कार्यालय परिसर में आये एवं अध्यक्ष महोदया द्वारा EO को अपने कक्ष में चपरासी के माध्यम से बुलाया गया। तत्पश्चात लिपिक राजनारायण के समक्ष रमेश चन्द्र साहू द्वारा बुद्ध तालाब अवस्थित बबेरू रोड में पूर्व से हुए कार्य जिसका आगणन लगभग 36 लाख का टेंडर निकालने का दबाव बनाया गया। मना करने पर अध्यक्ष पति द्वारा असंवैधानिक / अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages