दबंगई: मिट्टीयुक्त बालू लो वर्ना नहीं मिलेगी रकम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 28, 2020

दबंगई: मिट्टीयुक्त बालू लो वर्ना नहीं मिलेगी रकम

सीमा क्षेत्र के बाहर खनन कराने का आरोप
आक्रोशित ट्रक मालिकों ने खनिज अधिकारी समेत सदर एसडीएम को दी जानकारी

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। खनिज विभाग की उदासीनता के चलते जनपद में बालू माफिया नदी से पोकलैंड के जरिए खनन तो कर ही रहे हैं साथ ही ठेकेदार सीमां क्षेत्र को भी नजरअंदाज किए हैं। जिसका खुलासा ट्रक मालिको ने उस समय किया जब ठेकेदर के गुर्गों ने दर्जनों ट्रक मालिको से बालू का पैसा लेकर उनको टोकन देने के बाद मिट्टियुक्त बालू देने लगे। जब ट्रक मलिकों ने बालू लेने से मना करते हुए अपना पैसा मंांगा तो दबंग ठेकेदार व उनके गुर्गों ने पैसा देने से मना करते हुए मिट्टीयुक्त बालू देने का दबाव बनाने लगे। ऐसे में ट्रक चालक, मालिक धरने में बैठ गए। मामले की जानकारी खनिज अधिकारी समेत उच्चाधिकारिओ को देते हुए पैसे दिलाये जाने की मांग की है।
धरने में बैठे ट्रक मालिक व चालक।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के साईपुर बालू खदान में रविवार की सुबह से ही बालू की खरीददारी को लेकर ट्रक मालिको और ठेकेदार के बीच नोकझोक चल रही थी। मामला सुलह होने की बजाए बढ़ता चला गया। ट्रक मालिको ने ठेकेदार व उनके गुर्गों पर आरोप लगाते हुए बताया कि बालू घाट में उनकी गाड़िया तीन दिन पूर्व बालू लेने गई थी। नदी में बालू न होने के चलते ठेकेदार दूसरी जगह से मिट्टीयुक्त बालू ट्रको में लोड कराने लगे। जब ट्रक ड्राइवरों ने मिट्टीयुक्त बालू लेने से मना कर दिया तो दबंग ठेकेदार के गुर्गों ने डराया धमकाया। जिस पर उन्होंने ट्रक मालिको को पूरा वाकिया बताया तो ट्रक मालिक खदान पहुंचे। जहाँ उन्होंने ठेकेदार से बालू लेने से मना करते हुए रुपया मांगा। उन्होंने पैसा देने से इंकार करते हुए खदान से चले जाने की धमकी दी। ऐसे में आक्रोशित ट्रक मालिक खदान के पास धर्मकांटा में धरने में बैठ गए और नारेबाजी करते हुते रुपये दिलाये जाने की मांग करने लगे। ट्रेक मालिकों ने मामले की जानकारी खनिज अधिकारी सनी कौशल समेत सदर एसडीएम एके पाण्डेय को दी है। इस पर ठेकेदार ने मामले को बढ़ता देख रुपए देने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में खनिज अधिकारी सनी कौशल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। वह मामले की जानकारी कर कार्यवाही करेंगें। उन्होंने कहा कि अगर सीमा क्षेत्र के बाहर ठेकेदार को खनन करते पाया जाएगा तो कार्यवाही होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages