गुजरात सोलर एनर्जी शोरूम का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया उद्घाटन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 27, 2026

गुजरात सोलर एनर्जी शोरूम का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

सोलर पैनल से बिजली बिल में राहत, पावर कट की समस्या से भी मिलेगी निजात

फतेहपुर, मो शमशाद । बढ़ते बिजली के बिल व बार-बार होने वाली बिजली कटौती से परेशान लोगों के लिए सौर ऊर्जा एक बेहतर विकल्प बन रही है। इसी क्रम में शहर के रामगंज-पक्का तालाब स्थित गुजरात सोलर एनर्जी शोरूम का रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों से सौर ऊर्जा को अपनाने और सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। शोरूम संचालक कारी वसीम, दानिश सिद्दीकी, मैनेजर अनस व आजम खान ने बताया कि प्रतिष्ठान में घरों और अन्य जरूरतों के लिए सोलर पैनल लगवाने की सुविधा उपलब्ध है। सरकार की ओर से निर्धारित सब्सिडी का लाभ

एनर्जी शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन करते जिला पंचायत अध्यक्ष। 

भी ग्राहकों को दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा ग्राहकों की सुविधा के लिए फाइनेंस की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करते हुए सरकार की योजना का लाभ लेने की अपील की। उद्घाटन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि सौर ऊर्जा पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ बिजली खर्च को कम करने में भी सहायक है। सरकार की ओर से सब्सिडी दिए जाने से लोगों के लिए सोलर पैनल लगवाना और भी सुविधाजनक हो गया है। इस मौके पर साजिद, अबुल हसन, कयामुल, अल्ताफ, सगीर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages