बाँदा, के एस दुबे - अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के तत्वाधान में आयोजित बिलासपुर जेवर विधान सभा क्षेत्र गौतमबुद्धनगर नोएडा में विशाल प्रजापति प्रबुद्ध महासम्मेलन का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष /क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय यशस्वी प्रजापति समाज के गौरव मा धर्मवीर प्रजापति होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री , विशिष्ट अतिथि जेवर विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रिय विधायक धीरेन्द्र सिंह रहे जिसका कुशल संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मंगेश प्रजापति, प्रजापति सुभाष तोमर ने किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य द्वार पर अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए परम पूज्य श्री सिद्धगिरि महाराज जी परम पूज्य दर्शनगिरि महाराज जी का आशीवाद प्राप्त कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
प्रजापति प्रबुद्ध महासम्मेलन बिलासपुर नोयडा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रजापति समाज के गौरव राज नेता मा धर्मवीर प्रजापति राज्य मंत्री होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश सरकार ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत मंच को संचालित कराया ।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा स्वागत के क्रम में भव्य सांस्कृतिक कला एवं सांस्कृतिक चेतना का मंचन किया गया सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन पुष्प वर्षा के साथ 51 किलो की बड़ी माला के साथ सम्मान किया प्रबुद्ध महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मा धर्मवीर प्रजापति ने समाज की एकजुटता का संदेश देते हुए शिक्षा और राजनीति में युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित कर हौसला बढ़ाया और जहां जैसे हमारी जरूरत पड़े अन्याय अत्याचार हो रहा हो मुझसे मदद ले सरकार पूरी तरह से आपके साथ हैं कर्तव्य से आगे बढ़िए जिससे समाज की भागीदारी बढ़े समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करे हम किसी से लड़ सकते नहीं तो जब हमारी राजनेतिक भागीदारी सामाजिक ताकत बढ़ेगी तो आधा से ज्यादा मर्ज़ खत्म हो जाएगा । जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने प्रजापति के युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रजापति एक रचनाकार कलाकार सृजनकार समाज है जो किसी का मोहताज नहीं रहा है प्रजापति समाज का समाज और राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ा योगदान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष मा रामपाल प्रजापति बांदा जो बुंदेलखंड की धरती से चलकर आइ जिन्होंने समाज के युवाओं को उत्तर प्रदेश ही नहीं देश के कोने कोने में जाकर समाज को सामाजिक शैक्षिक राजनेतिक आर्थिक रूप से सशक्त समृद्ध और विकास की मुख्यधारा लाने के लिए युवाओं महिलाओं को जागृत कर रहे हैं प्रबुद्ध महासम्मेलन में कहा कि
हम अपने अच्छे कर्म से पहचान बनाते हैं लोग क्या कहते हैं इसकी परवाह नहीं करते हैं
इतिहास उसी का लिखा जाता है जो संघर्षों के साये में पलते हैं संघर्ष करते हैं युवाओं से अपील करते हुए कहा कि
उठो जागो तब तक मत रुको जब तक सफलता न मिल जाए
सफलता भी उसी को मिलेगी।
जो हमेशा सकरात्मक दिशा में सोचें,
और अपनी शक्ति को सृजनात्मक रचनात्मक दिशा में लगाए । बेटियों को भी पढाओं जिससे समाज में ज्ञान शक्ति संस्कार निर्माण हो । युवाओं से
एक अपील करते कहा कि कभी भी समाज में कोई भाई सामाजिक कार्य करता है तो अगर सहयोग नहीं कर सकते हो उसका विरोध मत करो उसका हौसला बढ़ाओ समाज को एकजुटता के साथ हक अधिकार हिस्सेदारी भागीदारी के लिए समाज को जागृत करो।अब हमारा प्रजापति समाज का युवा जाग चुका है एक नेतृत्व मिला है सत्ता की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है इसलिए युवाओं आगे आओ हम सब मिलकर एक अभियान चलाए हर गांव नगर में एक युवा नेता समाज का बनाए अपने समाज के लोगो अपने वोट की ताकत को भी अहसास कराए कि किसको वोट देना किसको वोट नहीं देना उसी को अपना समाज का वोट देना और दिखाना है जो प्रजापति समाज के भविष्य के बारे में सोचे जो हमारे हक अधिकार हिस्सेदारी भागीदारी दे सके । प्रबुद्ध महासम्मेलन में महासभा फोरम के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डा सुरजीत प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बासुदेव प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष तमिलनाडु आनंद प्रजापति, राष्ट्रीय संरक्षक कानाराम प्रजापति, महिला मोर्चा की प्रेमलता प्रजापति , गौरी प्रजापति , राधा प्रजापति बीना प्रजापति , प्रमोद कुमार प्रजापति सुनील कुमार प्रजापति बच्चन सिंह प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति , जाग रतन प्रजापति , सतीश प्रजापति दिनेश कुमार प्रजापति प्रबुद्ध महासम्मेलन के आयोजक महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रजापति राजेंद्र आर्य , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पन्नालाल प्रजापति प्रजापति रामपाल सिंह तोमर , रोहतास प्रजापति , खालिद सेफ़ी,प्रेमचन्द्र प्रजापति रामभुल प्रजापति विशेन प्रजापति अनुपम टायल, नवीन गोला , जितेंद्र कुमार देवा प्रजापति , वीरेंद्र प्रजापति , अनिल कुमार प्रजापति, जय कुमार प्रजापति मनोज कुमार प्रजापति, नत्थू प्रधान जी , संजय प्रजापति ,घनश्याम प्रजापति कमलेश कुमार प्रजापति, हरिओम जगदीश प्रजापति , रविंद्र प्रजापति , बबलू प्रजापति , सहित हजारों की संख्या देवतुल्य समाज बंधुओं ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाया।प्रबुद्ध महासम्मेलन के प्रमुख आयोजक प्रजापति राजेंद्र आर्य , पन्नालाल प्रजापति ने संगठन की पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का पटका साल पहनाकर गुलदस्ता भेंटकर सबका स्वागत अभिनंदन आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment