पंचायत चुनाव की तैयारी में लगी भाजपा आयोजित कर रही सम्मेलन
जसपुरा, के एस दुबे । पंचायत चुनाव की तैयारी में लगी भाजपा प्रत्येक ब्लाक में अपने पंचायत सम्मेलन आयोजित करके सूबे के आने वाले पंचायत चुनाव में भगवा परचम फहराने के अभी से भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। भाजपा के जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले से प्रत्येक ब्लाक में संयोजक बनाए हैं। बांदा में पूर्व जिलाध्यक्ष सन्तोष गुप्ता को संयोजक बनाया है। जसपुरा ब्लाक के पंचायत सम्मेलन में
![]() |
सम्मेलन में मौजूद भाजपाई और संबोधित करते सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल |
आनंद स्वरूप द्विवेदी तथा दिनेश यादव को सह संयोजक बनाया गया था और 8 नवम्बर को सम्मेलन आयोजन की तिथि भी घोषित की गई थी। रविवार को जसपुरा कस्बे में ब्लाक सम्मेलन जसपुरा के एक इंटर कालेज में हुआ। वहां पर मुख्य अतिथि हमीरपुर महोबा तिंदवारी के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चन्देल थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद चंदेल ने कहा कि जब देश आजाद हुआ था तब इस देश में दो सरकार होती थी। एक देश की एवं दूसरी
प्रदेश की। लेकिन जब से पंचायत चुनाव होने लगे हैं, तब से देश में तीसरी सरकार भी होने लगी है। उन्होंने कहा कि इस समय पंचायत की सरकार ही देश की सबसे बड़ी सरकार है। गांव के विकास के लिए जो कार्य पंचायत कर सकती है, वह सांसद व विधायक नहीं कर सकते हैं। भाजपा की सरकारें पंचायत को और अधिक ताकतदार बनाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव सीधे जनता से कराने का प्रयास कर रही हैं।



No comments:
Post a Comment