ट्रक चालक व मालिक से हुई नोक-झोंक
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरी । जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह ने जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द के निर्देश पर बिना रवन्ने का बालू लदा ट्रक खासे कश्मकश के बीच पकडकर पुलिस लाइन ले जाकर सीज कर दिया है। गुरुवार को जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह रोड में वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि बालू लदा बिना रवन्ने का ट्रक यूपी 77एएन- 2672 मप्र की ओर जा रहा है। उन्होंने ट्रक का पीछा कर उप्र सीमा के अन्दर खोही
तिराहा व पीलीकोठी के बीच पकड लिया। ट्रक चालक व मालिक ने काफी जद्दोजहद की। साथ ही जिला खनिज अधिकारी पर तमाम गम्भीर आरोप भी लगाये,लेकिन खनिज अधिकारी अपनी कर्तव्यनिष्ठा के आगे उसकी बातों पर नहीं झुके। जिला खनिज अधिकारी ने बिना रवन्ने के बालू लदा ट्रक पकडकर पुलिस लाइन ले जाकर सीज कर दिया। ट्रक के सीज होने से बिना रवन्ने के बालू, गिट्टी लेकर चलने वाले ट्रक चालकों में हडकम्प मचा है।


No comments:
Post a Comment