पुलिस ने बरामद किया भारी तादाद में विस्फोटक सामग्री - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 10, 2022

पुलिस ने बरामद किया भारी तादाद में विस्फोटक सामग्री

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरी । पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर रैपुरा थानाध्यक्ष राकेश मौर्य की अगुवाई में वरिष्ठ दरोगा शैलेन्द्रचन्द्र पाण्डेय की टीम ने भारी तादाद में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। विस्फोटक पदार्थ के मालिक व ले जाने वाले के बारे में जानकारी पुलिस जुटा रही है। गुरुवार को रैपुरा थाने के दरोगा शैलेन्द्रचन्द्र पाण्डेय की टीम ने कर्वी से प्रयागराज जा रही जीरो रोड की रोडवेज बस यूपी 70सीटी- 9667 में एक बोरी में भरा विस्फोटक पदार्थ बरामद किया। बोरी में 197 जिलेटिन छणें व 277 इलेक्ट्रिक डेटानेटर बरामद हुए। बरामद माल के स्वामी का


पता नहीं चल सका। बरामदगी की बाबत रैपुरा थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस विस्फोटक पदार्थ के स्वामी व ले जाने वाले के बारे में जानकारी जुटा रही है। टीम में दरोगा शैलेन्द्रचन्द्र पाण्डेय, दरोगा सिद्धनाथ राय, सिपाही नन्दलाल राम, अजीत यादव शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages