मानिकपुर/चित्रकूट, शंकर दयाल गर्ग। होली पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम को कस्बे में नायब तहसीलदार विवेक कुमार की अगुवाई में छापेमारी अभियान चला। दूध वालों को रोककर नमूने लिए गये। बुधवार को मानिकपुर नायब तहसलीदार विवेक कुमार की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी झनकार सिंह व मानिकपुर पुलिस बल ने मिलावटी खाद्य सामग्री के विरुद्ध अभियान चलाया। अभियान के तहत कस्बे में तीन दूध व्यापारियों की नमूने लिए। छापेमारी की सूचना पर कस्बे के बाकी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बन्दकर गायब हो गये।
मानिकपुर एसडीएम प्रमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लोग त्योहार में घरों में विभिन्न पकवान बनाते हैं। ऐसे में मिलावटी खाद्य सामग्री का बाजार बढ जाता है। मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री की रोकथाम को अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोग मिलावटी खाद्य सामग्री खाकर बीमार न हों। उच्चाधिकारियों के आदेश पर खाद्य सुरक्षा टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।


No comments:
Post a Comment