महापुरुषों के दर्शन से उलट करती है भाजपा: अनुज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 23, 2023

महापुरुषों के दर्शन से उलट करती है भाजपा: अनुज

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। सपा जिला कार्यालय में स्वच्छता और शिक्षा का संदेश देने वाले संत गाडगे बाबा की जयंती सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महान संत गाडगे जी जीवन पर्यन्त लोक सेवा, दीन-दुखियों तथा उपेक्षितो की सेवा में लगा दिया। गुरुवार को सपा जिला कार्यालय में हुई गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा कि संत गाडगे हमेशा धर्म के नाम पर होने वाली पशु बलि के विरोधी थे। वह नशाखोरी, छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों तथा मजदूरों व किसानों के शोषण के प्रबल विरोधी थे। उन्होंने कहा कि भाजपा संत-महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि मानती जरूर हैं, लेकिन महापुरुषों के बताये रास्ते पर न चलकर उल्टा काम करती है। 


जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा शोषण किसान वर्ग का हो रहा है। किसानों की आय तो सरकार ने दोगुनी नहीं की, पर किसानों के खेतों में सांडों ने क्षति जरूर दोगुना कर दिया है। भाजपा सरकार में शिक्षा का स्तर गिर गया। ये सरकार केवल झूठे सपना देखा रही है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष गौरी शंकर मिश्रा, मो गुलाब खान, मान सिंह पटेल, कैलाश बौद्ध, दिनेश बौद्ध, सुभाष पटेल, राम प्रसाद वर्मा, जागेश्वर यादव, संतोष कोटार्य, मुन्ना सोनकर, आशुतोष अग्रहरि, अजय पाल, सुरजीत कुशवाहा, सीताराम कश्यप आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages